फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आईएएस अधिकारी को मिला कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड

Sun, 21 Jan 2018 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

‌हिमाचल के एक आईएएस अधिकारी को कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है।  आईएएस अधिकारी और कुल्लू के डीसी यूनुस को कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड (कीगा) से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए सम्मान समारोह में उन्हें यह अवार्ड दिया गया। इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री और सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। रोहतांग दर्रा के लिए परमिट सिस्टम, गो कुल्लू डॉट कॉम वेबसाइट लांच करने तथा इसके बेहतर संचालन के लिए डीसी यूनुस को यह अवार्ड दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि यह सभी अधिकारियों और जिले के लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। परमिट सिस्टम को ऑनलाइन लागू करने तथा गो कुल्लू डॉट कॉम वेबसाइट लांच करने में प्रशासन के साथ सभी लोगों ने काम किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यूनुस को इसलिए मिला अवार्ड

एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर के सम्मान समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह, वस्त्र मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टामटा, आंध्रप्रदेश सरकार में आईटी मंत्री नारा राकेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. डी पागीदिपती के अलावा सचिव दयानेश्वर मुलेय, राज्य सभा के सचिव देश दीपक वर्मा, एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के सीईओ सृजन पाल सिंह तथा दिल्ली मेट्रो के निदेशक अनुज दयाल सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

बीते समर सीजन में जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन परमिट की सुविधा कई फीचर के साथ उपलब्ध करवाई थी। जिला प्रशासन ने अगस्त 2017 को घाटी में लापता हो रहे ट्रैकरों की सुविधा के लिए गो कुल्लू डॉट कॉम नामक वेबसाइट लांच की थी।

इसमें घाटी के पर्यटन स्थलों के साथ साहसिक पर्यटन की जानकारी और पर्यटकों को ट्रेस करने की सुविधा है। जीपीएस से जियो ट्रैकिंग सिस्टम में सैर-सपाटे को आने वाले पर्यटकों के लिए यह वेबसाइट वरदान साबित हो रही है। इन दोनों चीजों पर यह अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें