फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनेगा प्रदेश का चौथा हवाई अड्डा, उड़ानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

Sun, 21 Jan 2018 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में हवाई सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश में हवाई अड्डों के साथ उड़ानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है। एयर कनेक्टिविटी से अछूते मंडी जिले को हवाई सेवाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


जयराम सरकार ने इसके लिए जिले में दो स्थान चिह्नित किए हैं। घोघरधार के पर्वतीय क्षेत्र में एक स्थान चिह्नित किया है, जबकि दूसरा स्थान सुंदरनगर से नेरचौक के बीच है। 

इसके अलावा प्रदेश में मौजूद तीन हवाई अड्डों भुंतर, गगल और जुब्बड़हट्टी में उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र से मदद मांगी है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो दिवसीय दिल्ली दौर में एयर कनेक्टिविटी सुधारने के लिए केंद्र से मदद मांगी है। अभी तक केवल कांगड़ा जिले का गगल हवाई अड्डे से कई उड़ानें संचालित हो रही हैं, लेकिन अन्य दो हवाई अड्डे से एक फ्लाइट ही उड़ रही है। 
Trending Videos

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा प्रस्ताव

जयराम सरकार ने मंडी में भी हवाई अड्डा बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकार जल्द एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नए हवाई अड्डे खोलने का प्रस्ताव भेजेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन हवाई अड्डों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने के साथ सरकार मंडी जिले में नया हवाई अड्डा निर्मित करने की तैयारी कर रही है। दो स्थान चिह्नित किए हैं, जिसमें नेरचौक के पास भूमि का बड़ा टुकड़ा है।

हालांकि, हवाई अड्डे के हिसाब से वहां पर्याप्त भूमि है, लेकिन वहां कोहरे की समस्या है। दूसरा विकल्प घोघरधार में है। यह क्षेत्र पहाड़ी पर स्थित है, लेकिन प्रारंभिक निरीक्षण में निर्माण के लिहाज से यह स्थान बेहतर है और यहां कोहरे की समस्या भी नहीं है। अंतिम निर्णय संबंधित संस्थान को करना है।

 
विज्ञापन

एचपीएसए मामले पर जल्द फैसला लेगी सरकार : जयराम

सुप्रीमकोर्ट के हिमाचल सरकार से सांसद अनुराग ठाकुर और एचपीसीए के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर मांगे जवाब पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोर्ट के फैसले की जानकारी उन्हें मीडिया से लगी।

आदेश प्राप्त होने के बाद ही इस संदर्भ में फैसला हो सकेगा। कहा कि एचपीसीए ही नहीं अन्य राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से दर्ज किए गए मामलों पर भी सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें