एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर के सम्मान समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह, वस्त्र मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टामटा, आंध्रप्रदेश सरकार में आईटी मंत्री नारा राकेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. डी पागीदिपती के अलावा सचिव दयानेश्वर मुलेय, राज्य सभा के सचिव देश दीपक वर्मा, एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के सीईओ सृजन पाल सिंह तथा दिल्ली मेट्रो के निदेशक अनुज दयाल सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
बीते समर सीजन में जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन परमिट की सुविधा कई फीचर के साथ उपलब्ध करवाई थी। जिला प्रशासन ने अगस्त 2017 को घाटी में लापता हो रहे ट्रैकरों की सुविधा के लिए गो कुल्लू डॉट कॉम नामक वेबसाइट लांच की थी।
इसमें घाटी के पर्यटन स्थलों के साथ साहसिक पर्यटन की जानकारी और पर्यटकों को ट्रेस करने की सुविधा है। जीपीएस से जियो ट्रैकिंग सिस्टम में सैर-सपाटे को आने वाले पर्यटकों के लिए यह वेबसाइट वरदान साबित हो रही है। इन दोनों चीजों पर यह अवार्ड दिया गया है।