फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चिड़ियाघर में तैयार होगा 3 डी रंग मंच, बैठक में फैसला

Sun, 05 Aug 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर
विज्ञापन

वन मुख्यालय में शनिवार को वन्य प्राणी प्रभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश जू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसाइटी की गवर्निंग बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य में चिड़ियाघर की स्थितियों को सुदृढ़ करने का फैसला लिया गया। साथ ही हिमाचल की प्रमुख वन्य प्रजातियों के बारे में नवीनतम जानकारी जनता को उपलब्ध कराने को कुफरी चिड़ियाघर में अत्याधुनिक 3 डी रंगमंच तैयार करने का भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर ने की। इसमें वन्य प्राणी प्रभाग की सोसाइटी की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी शिमला, हमीरपुर, कुल्लू, सराहन एवं चंबा ने पिछले साल किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। साथ ही आने वाले वर्ष के कार्य योजना के बारे में अवगत करवाया। बैठक में राज्य के सभी चिड़ियाघरों में सार्वजनिक सुविधाएं प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।

प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए ऑडियो-वीडियो प्रचार के साथ साथ राज्य के सभी चिड़ियाघर में बेहतर स्मारिका दुकान के माध्यम से बेहतर सुविधाएं देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पीसीसीएफ हॉफ अजय कुमार, पीसीसीएफ वन्य जीव आरसी कंग, सीसीएफ वन्यजीव नागेश गुलेरिया समेत वन्य प्राणी प्रभाग के क्षेत्रीय अरण्यपाल एवं वन मंडल अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें