फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस पीसी धीमान पर भी चलेगा केस

Fri, 10 Oct 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में एचपीसीए स्टेडियम के लिए शिक्षा विभाग का भवन गिराने के मामले में आईएएस अधिकारी पीसी धीमान पर मुकदमा चलाने के लिए हिमाचल सरकार ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जब शिक्षा विभाग का भवन गिराया गया था, उस समय धीमान शिक्षा सचिव थे। आरोप है कि नियम दरकिनार करके जिला प्रशासन कांगड़ा ने इस भवन को गिराया था। इसी मामले में आईएएस केके पंत को पहले ही आईपीसी के तहत अभियोजना मंजूरी दी जा चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ने आईपीसी के तहत सरकार से प्रधान सचिव और आईएएस अधिकारी पीसी धीमान पर एचपीसीए मामले में दर्ज दूसरी एफआईआर पर छानबीन पूरी होने के बाद मुकदमा शुरू करने की मंजूरी मांगी थी, लेकिन सरकार ने कुछ सवाल उठाते हुए फाइल वापस विजिलेंस को भेज दी थी।
विज्ञापन


बाद में विजिलेंस ने सरकार के निर्देशानुसार चार्जशीट के संबंधित बिंदुओं को स्पष्ट करने के बाद मामला अभियोजन मंजूरी के लिए भेजा। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय में विचार विमर्श चल रहा था।

अब इस पर फैसला हुआ है कि केके पंत के साथ ही पीसी धीमान पर भी आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। फाइल पर मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी फाइल विजिलेंस को आनी है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें