फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्वास्थ्य सचिव समेत नौ आईएएस अधिकारियों के कार्यभार बदले

Wed, 02 Jun 2021 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की ओर से आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के थोड़ा कम होने के साथ ही सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर सूबे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। नौ आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए कैडर में मुख्य सचिव अनिल खाची के बाद वरिष्ठता सूची में दूसरे नंबर के आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह को उद्योग के साथ अब श्रम एवं रोजगार और परिवहन का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है।हालांकि उनसे ऊर्जा विभाग व बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का जिम्मा लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान को दे दिया गया है।

विज्ञापन


धीमान इसके अलावा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालेंगे। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि व पशुपालन रही निशा सिंह को दिल्ली में सलाहकार स्वास्थ्य के अलावा वन का अतिरिक्त जिम्मा, प्रधान सचिव परिवहन, श्रम एवं रोजगार व पर्यावरण देख रहे कमलेश कुमार पंत को राजस्व के साथ पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त जिम्मा, प्रधान सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा को बागवानी का अतिरिक्त जिम्मा, सचिव आयुर्वेदा रहे डॉ. अजय कुमार शर्मा को अब तकनीकी शिक्षा के साथ कृषि का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

 स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से बागवानी विभाग वापस ले लिया गया है, ताकि वह कोरोना काल में सिर्फ स्वास्थ्य विभाग पर ज्यादा ध्यान दे सकें। सचिव युवा सेवा एवं खेल डॉ. एसएस गुलेरिया को मत्स्य का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, निदेशक उद्योग रहे हंसराज शर्मा अब सचिव पशुपालन के तौर पर सचिवालय में अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही वह उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें तबादला सूची..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें