फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग स्पूतनिक वैक्सीन के उत्पादन के लिए तैयार, हिमाचल सरकार से मांगा सहयोग

Wed, 02 Jun 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

स्पूतनिक वैक्सीन के उत्पादन को लेकर बरोटीवाला और नालागढ़ के उद्योगपति मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले।
विज्ञापन
स्पूतनिक वैक्सीन(फाइल) - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बचाव के लिए स्पूतनिक वैक्सीन के उत्पादन के लिए उद्योग तैयार हो गए हैं। पनेशिया बायोटेक बद्दी के इस वैक्सीन को बनाने के लिए तैयार होने के बाद बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ के उद्योगपति मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। उद्योगपतियों के संगठन ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करीब तीन लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की मांग की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से बुधवार को शिमला में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के उद्योगपतियों की एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय खुराना ने एसोसिएशन की तरफ से राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में 12.40 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

एसोसिएशन के महासचिव वाईएस गुलेरिया और हिमाचल दवा निर्माता संघ के सलाहकार सतीश सिंघल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संबंधित उद्योगपतियों ने अब तक कुल 1.58 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 
विज्ञापन


संजय खुराना ने कहा है कि उद्योगों ने क्या योगदान दिया, इसका लेखा-जोखा सरकार को दिया गया है। पिंजौर-नालागढ़ हाईवे का टेंडर लगाया गया है। बिजली बोर्ड ने जो उद्योगों को टैरिफ में राहत दी है, उसका आभार जताया गया। कर्मचारियों के टीकाकरण की मांग भी की गई।

उद्योगपतियों ने कहा कि  वह इस संबंध में सहयोग देने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वह अधिकारियों से चर्चा करेंगे और केंद्र से भी बात करेंगे। बीबीएन क्षेत्र में दो से तीन लाख लोग कार्यरत हैं। इनका चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें