फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तोरुल रवीश किन्नौर की उपायुक्त, डॉक्टर विशाल शर्मा स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव

Thu, 16 Feb 2023 11:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस व पांच एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी तोरुल रवीश को जिला किन्नौर का नया उपायुक्त नियुक्त किया है।
विज्ञापन
डीसी किन्नौर तोरुल रवीश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस व पांच एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी तोरुल रवीश को जिला किन्नौर का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले जिला किन्नौर में उपायुक्त का एडीएम सुरेंद्र सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।  गुरुवार देर रात को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। शिक्षा सचिव अभिषेक जैन को मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सरकार ने ए शैनमोल को मंडलायुक्त कांगड़ा नियुक्त किया है।

विज्ञापन


एचएस अधिकारियों में डॉक्टर विशाल शर्मा को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया है। बोर्ड की सचिव रही मधु चौधरी को चिकित्सा शिक्षा शिमला में अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। प्रवीण कुमार टाक को सामान्य प्रशासन विभाग और सचिवालय प्रशासन विभाग के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। प्रिया नागटा को अतिरिक्त बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू और और धर्मपाल को श्री नैना देवी का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें