फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: लोहे के औजार से पत्नी की हत्या, पति ने रजाई में छिपाया शव, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

Tue, 29 Oct 2024 05:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)

सार

शिमला जिले में कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत पराली (बदरूनी) के जकराड़ी गांव में एक नेपाली महिला की हत्या का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
हत्या(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने पत्नी की लोहे के औजार से बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी और शव को रजाई में छिपा दिया। इसके बाद तीन साल के बच्चे के साथ फरार हो गया। मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कोटखाई उपमंडल की पराली बदरूनी पंचायत के जकराड़ी गांव का है। पुलिस ने आरोपी को एफआईआर दर्ज करने के चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, यह खुलासा नहीं हो सका है कि हत्या के क्या कारण रहे। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

लोहे के औजार से पत्नी पर किए कई वार
पुलिस के मुताबिक नेपाल मूल का रमेश (25) अपनी पत्नी धनमाया (22) के साथ जरकाड़ी गांव में बागवान राजेंद्र सिंह के बगीचे में काम करता था। वह बागवान की ओर से बनाए गए शेड में पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ रह रहा था। तीन दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। दोनों के बीच लड़ाई इतनी अधिक बढ़ गई कि रमेश ने लोहे के औजार से पत्नी धनमाया के सिर और शरीर पर कई वार किए। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई और उसकी मौत हो गई। 



ये भी पढ़ें: Dhanteras 2024 Shopping: धनतेरस पर खरीदारी के लिए हिमाचल के बाजारों में उमड़े लोग, जानें शुभ मुहूर्त

ऐसे हुआ खुलासा
इसके बाद आरोपी ने पत्नी के शव को कमरे में ही रजाई के नीचे छिपा दिया और बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गया। तीन दिन तक शव के कमरे में पड़े रहने से जब बदबू फैली तो शेड के समीप रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना बागवान राजेंद्र सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू की। चार घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को नारकंडा में गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

दो रजाइयों के बीच मिला शव
पुलिस माैके पर जाकर  जांच की तो दरवाजे के पास दो रजाइयों के बीच एक महिला का शव पड़ा मिला और उसके चेहरे व पूरे शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे।  आरोपी रमेश ने करीब तीन दिन पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी और  शव को कैंप में छिपा दिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कोटखाई थाने में हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलने के आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें