फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, रूह कांप उठेगी

Thu, 21 May 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में एक सिरफिरे पति ने छोटी सी कहासुनी के बाद पत्नी को खौफनाक मौत दे डाली। मामला सिरमौर जिला के थाना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठोंडा जाखल का है। यहां पर सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी को पत्थरों से बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शूपाराम (45) की मंगलवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। तैश में आकर शूपाराम ने आंगन में रखे पत्थरों से पत्नी सत्या देवी (35) पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

इस कातिलाना हमले में सत्या देवी के पूरे चेहरे से खून बह रहा था लेकिन जब तक उसकी सांस नहीं टूटी, शूपाराम उस पर पत्थर से हमला करता रहा। इससे सत्या देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की आरोपी की धुनाई, पुलिस के हवाले किया

सुबह गांव के लोगों को पता चला तो उन्होंने मिलकर शूपाराम की जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष है कि सत्या देवी की मौत के बाद अब उसके छोटे-छोटे पांच बच्चों को कौन पालेगा।

ठोंडा जाखल पंचायत के प्रधान साधूराम ने बताया कि शूपाराम अपने परिवार सहित गांव से दूर खनयार दौची में रहता था। सत्या देवी अपने पीछे 5 छोटे बच्चों को छोड़ गई है।

एसएचओ शिलाई रामचंद ने बताया कि पत्नी की हत्या पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शूपाराम भागने की फिराक में था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें