क्षेत्र के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना ठियोग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायल को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी ठियोग रामलाल बंसल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 11 वर्षी बेटी घायल हो गई है। मृतकों का ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
पुलिस ने घायल बेटी को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।