शिमला में आमरण अनशन पर बैठे दृष्टिहीन संघ के सदस्यों की बिगड़ती हालत को देखते हुए इनकी आईजीएमसी में स्वास्थ्य जांच करवाई गई। लंबे समय से चली आ रही मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है, यह संघ का आरोप है।
रविवार सुबह हालत स्थिर होने पर हड़ताल पर बैठे सदस्यों ने किसी भी तरह का उपचार लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वह तब तक आमरण अनशन पर बैठेंगे जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी।
उधर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और हालत में सुधार है।