मृतक के रिश्तेदारों छठा सिंह, टेक चंद, खुशहाल, भूमि चंद, मस्त राम, सरन दास ने बताया कि उन्हें फोन से सूचना मिली है उनके एक अन्य साथी इंद्र गोपाल भी घायल अवस्था में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।
गांव से 12 भेड़ पालकों की टीम वाया भुजलिंग मदद के लिए निकल चुकी है। मृतक के चाचा थोथी राम ने चौकी मुल्थान में सूचना दी है। मुल्थान तहसील के नायब तहसीलदार ने कहा कि एक भेड़पालक की मौत की सूचना मिली है। दूसरे घायल को बड़ा भंगाल उठा कर लाया गया है। प्रशासन रेस्क्यू करने में जुटा है।
कांगड़ा की दुर्गम पहाड़ियों से बरोट लौटे मियोट गांव के दो भेड़ पालकों अनिल कुमार और मौजी राम ने बताया कि भारी बर्फबारी में 7 हजार बकरियों सहित 100 भेड़ पालक बड़ा भंगाल में फंसे हुए हैं।
खाने का सारा सामान खत्म हो गया है। अनिल कुमार की 75, राज कुमार की 60, चेत राम की 40 बकरियां मर चुकी हैं। भेड़पालकों ने सीएम से बड़ा भंगाल में फंसे भेड़पालकों को सुरक्षित निकालने की मांग की है।