फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला और हमीरपुर में दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र सरकार ने मांगा प्रस्ताव

Sun, 11 Aug 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजधानी शिमला और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिला हमीरपुर में जल्द ही 100 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। नीति आयोग ने देशभर के 64 शहरों में ई-बसें चलाने की योजना बनाई है जिनमें शिमला और हमीरपुर भी शामिल हैं। इन दोनों शहरों में 50-50 ई-बसें चलेंगी जिसके लिए केंद्र सरकार ने प्रस्ताव मांगा है। राजधानी शिमला में पहले से ही 35 इलेक्ट्रिक बसें चल भी रही हैं।  

विज्ञापन


केंद्र ने देशभर में 5595 इलेक्ट्रिक बसें उतारने की योजना बनाई है। केंद्र इन इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी के लिए राज्य सरकार को वित्तीय सहायता देगा। केंद्र ने सभी राज्य सरकारों से इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी के लिए प्रस्ताव मांगा है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने शिमला और हमीरपुर में 50-50 ई-बसें चलाने को मंजूरी दी है। जल्द ही इन्हें शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

इससे पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में फेम-दो स्कीम लांच की है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी दी जाती है। केंद्र सरकार ने फेम-दो स्कीम के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया है। देश में फेम-2 इस साल एक अप्रैल से लागू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें