फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनरबाज शो: हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा की टीम शीर्ष आठ प्रतिभागियों में शामिल

Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

'हारमोनी ऑफ पाइन' के जवानों की टीम निजी चैनल के हुनरबाज शो में दमदार प्रस्तुति देकर शीर्ष आठ अंतिम प्रतिभागियों में शामिल हो गई। इसकी जानकारी देते हुए हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस टीम को शो के फिनाले तक पहुंचाने के लिए वोटिंग के माध्यम से दर्शकों के समर्थन की जरूरत है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा 'हारमोनी ऑफ पाइन' के जवानों की टीम निजी चैनल के हुनरबाज शो में दमदार प्रस्तुति देकर शीर्ष आठ अंतिम प्रतिभागियों में शामिल हो गई। इसकी जानकारी देते हुए हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस टीम को शो के फिनाले तक पहुंचाने के लिए वोटिंग के माध्यम से दर्शकों के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस  ऑर्केस्ट्रा के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने और उनके मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन के लिए ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करने का समय आ गया है। उन्होंने हारमोनी ऑफ पाइन के लिए सक्रिय रूप से मतदान का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


बता दें मुंबई में हुए शो के ऑडिशन के दौरान हिमाचल पुलिस के इन हुनरबाजों ने मंच पर पहुंचते ही पुलिस अंदाज में शूटिंग सेट पर विराजमान निर्णायक मंडल और जनता को कोविड नियमों का पालन करने के बारे में डांटते हुए मास्क पहनने को कहा था। शूटिंग सेट पर अचानक पुलिस पहुंचने पर कुछ देर के लिए वहां चुप्पी छा गई थी। सभी लोग मास्क पहनने लगे। निर्णायक मंडल ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस जवानों ने सभी से कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। इसके बाद मंच पर प्रतिभागी के रूप में पहचान बताकर सभी को हैरान कर दिया था। तब से लेकर पुलिस जवानों ने शो में लगातार शानदार प्रस्तुतियां दी हैं। बैंड में मंडी शहर के तीन पुलिस जवान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें