फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पांगी के पर्यटन स्थल सुराल में उड़ेंगे मानव परिंदे, विशेषज्ञ ने किया पैराग्लाइडिंग का ट्रायल

Thu, 11 Jul 2024 03:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)

सार

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के पर्यटन स्थल सुराल में मानव परिंदे हवा में उड़ते नजर आ सकते हैं। पांगी के कुमार, परमार और सुराल में पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशी गईं। 
विज्ञापन
सुराल में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के पर्यटन स्थल सुराल में मानव परिंदे हवा में उड़ते नजर आ सकते हैं। पांगी के कुमार, परमार और सुराल में पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशी गईं। सुराल में दो दिनों से विशेषज्ञ ने उड़ानों का ट्रायल किया। सुराल धार से पैराग्लाइडर ने उड़ान भरी और वालीन मैदान में सफल लैंडिंग की। पर्यटन स्थल खज्जियार से वरिष्ठ पायलट विकास की अगुवाई में पायलटों की टीम पांगी घाटी में पैराग्लाइडिंग साइट की तलाश के लिए मौजूद रही।

विज्ञापन


सुराल वैली में प्राकृतिक वाटरफॉल हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अब पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल होने के बाद यहां पर हवा में रोमांच के खेल का प्रशिक्षण अर्जित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार का साधन मिल सकता है। पांगी टूरिज्म संस्था के अध्यक्ष डॉ. हरीश शर्मा ने बताया कि दो दिनों तक पांगी घाटी के सुराल में सफल ट्रायल रहा है। जबकि, कुमार और परमार में पैराग्लाइडिंग के दौरान लैंडिंग के लिए उपयुक्त जगह नहीं होने के चलते यहां पर ट्रायल रिजेक्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें