फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के लिए रोहतांग पहुंचना हुआ मुश्किल, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 10 Jun 2019 09:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
रोहतांग के मढ़ी में जाम - फोटो : ani
विज्ञापन

मैदानी इलाकों की जलती-चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए विश्व विख्यात पर्यटन नगरी पहुंचे सैलानियों को जाम के चलते मनाली में भी सुकून नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


ब्यास नदी के किनारे से होकर बने नेशनल हाईवे पर चली रही ठंडी बयार के बावजूद सैलानियों को कुल्लू से मनाली और रोहतांग के मढ़ी में खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।

  नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के बाद सड़कें पहले से ज्यादा खुली हो रही हैं। लेकिन सड़क निर्माण कंपनी की लेटलतीफी के चलते सड़कों पर जाम आम लोगों से लेकर प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

विज्ञापन

इस कारण और बढ़ रही समस्या

रोहतांग में जाम - फोटो : ANI
डोभी में अभी भी 1960 के दशक में पूर्व पीएम जवाहर लाल की ओर से बनवाए सिंगल लेन पुल से काम चल रहा है। इसकी वजह से सैलानियों को जाम के चलते कई किलोमीटर लंबी लाइन में घंटों रहकर आगे घिसकते हुए जाना पड़ रहा है।

किसी तरह से 16 मील में हो रहे भूस्खलन को पार करने के बाद मनाली से छह किलामीटर पहले रांगड़ी से ही जाम शुरू हो जाता है। हैरानी की बात है कि स्थानीय मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के प्रयासों से रांगड़ी से मनाली तक फोरलेन की तर्ज पर सड़क के बीच डिवाइडर लगवाया गया है।
 
विज्ञापन

रोहतांग के लिए 1300 वाहनों की लिमिट

रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
लेकिन अपनी लेन के बजाय सड़क पर दोनों ओर से तीन-तीन लाइनें लगने से समस्या और विकराल हो रही है। रोहतांग सैर पर निकले सैलानियों के लिए जाम के चलते यह टूर बुरे सपने का अनुभव दे रहा है।

रोहतांग के लिए 1300 वाहनों की लिमिट होने के बावजूद पर्यटक लाहौल परमिट के नाम पर रोहतांग घूम रहे हैं। मढ़ी के आसपास सोमवार को भारी जाम लगा रहा, जिससे खोलने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

उधर, एएसपी कुल्लू राजकुमार ने बताया कि पुलिस यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस दिशा में उन्होंने सैलानियों समेत स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें