फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड के लिए होटलों में पचास फीसदी कमरे अभी एडवांस बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैलानियों के इस वीकेंड पर भारी संख्या में शिमला पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन

क्रॉसर
80 फीसदी पहुंच सकती है होटलों में ऑक्यूपेंसी
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आ रहे कमरे के लिए बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की संभावना है। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि वीकेंड पर शहर के होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और दिल्ली के सैलानी होटलों में कमरों के लिए अधिक पूछताछ कर रहे हैं।
शहर के बड़े होटलों में करीब 50 फीसदी तक कमरे अभी बुक हो चुके हैं। छोटे होटलों में अधिक संख्या में वॉकइन टूरिस्टों के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम के रुख में आए बदलाव के बाद बीते सप्ताह धर्मशाला में भारी बारिश के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से वीकेंड पर आक्यूपेंसी 100 फीसदी से घटकर करीब 80 फीसदी पहुंच गई थी। इससे पहले के हफ्तों में शिमला में वीकेंड पर सौ फीसदी आक्यूपेंसी चल रही थी। मानसून के रफ्तार पकड़ने के बाद इस हफ्ते भी वीकेंड पर 80 फीसदी तक ही ऑक्यूपेंसी रहने की संभावना है। कोरोना के खतरे को देखते हुए सैलानी बड़े होटलों में ठहरने को सुरक्षित समझ रहे हैं। इसलिए शहर के बड़े होटल एडवांस बुक हो रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि इस वीकेंड के लिए शहर के बड़े होटलों में करीब 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो गई है। छोटे होटलों में अधिक संख्या में वॉक इन टूरिस्टों के पहुंचने की उम्मीद है। वीकेंड पर होटलों में करीब 80 फीसदी तक आक्यूपेंसी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों को लुभाने के
लिए छूट और ऑफर
सैलानियों को लुभाने के लिए शिमला के होटल कारोबारी इन दिनों लुभावनी छूट और ऑफर दे रहे हैं। होटल के कमरों की बुकिंग पर 20 से 30 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इसके अलावा कमरे की बुकिंग पर फ्री ब्रेकफॉस्ट या डीनर का भी ऑफर दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में सैलानी ठहरने के लिए शहर के बाहर होम स्टे का भी रुख कर रहे हैं। मशोबरा, ठियोग और नारकंडा के कुछ होमस्टे एडवांस बुक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें