गेयटी थियेटर, लक्कड़ बाजार और जाखू में सैलानी फोटोग्राफी करते नजर आए। शनिवार को भी हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शहर में सर्कुलर रोड की सभी पार्किंग बीते दो दिनों से फुल चल रही है। मेट्रोपोल स्थित नगर निगम की पार्किंग में बीते तीन दिन से पार्किंग फुल का बोर्ड लगा है, बस स्टैंड, डीडीयू अस्पताल के पास भी पार्किंग फुल है। सैलानियों की भारी आवाजाही के बाद अब शहर के कुछ होटलों ने अब बुकिंग बंद कर दी है।