फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर सौ फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के होटलों में 100 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

होली से पहले लंबे वीकेंड पर बाहरी राज्यों से भारी संख्या में शिमला पहुंचे हैं सैलानी
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए हैं सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। होली से पहले लंबे वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। शनिवार को शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 100 फीसदी पहुंच गई। शहर के निजी होटलों के अलावा पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी 80 से 90 फीसदी कमरे बुक हैं।
देश में कोरोना के मामले बढ़ने से डर का माहौल है, बावजूद इसके होली से पहले भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। शनिवार को रिज मैदान और माल रोड पर पूरे दिन सैलानियों की भीड़ लगी रही। शिमला के अलावा सैलानियों ने कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा सहित आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों का भी रुख किया। शनिवार को कार्ट रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग 3:30 बजे पैक हो गई। इसके बाद सैलानियों ने कार्ट रोड पर यहां-वहां गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दीं जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम भी लगा।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को सैलानियों की कतारें लगी रहीं। शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 100 फीसदी तक पहुंच गई है। सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। लेकिन आने वाले दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने से सैलानियों की आमद प्रभावित हो सकती है।
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के डीजीएम नंदलाल शर्मा ने बताया कि होटल होलीडे होम में शनिवार के लिए 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। रविवार को भी 70 फीसदी कमरे बुक रहने की उम्मीद है। मालरोड के होटल कॉम्बरमेयर के महाप्रबंधक पुरुषोत्तम राणा ने बताया कि शनिवार और रविवार के लिए होटल के 90 से 100 फीसदी कमरे बुक हैं। शिमला के प्रसिद्ध रेडिसन होटल के वाइस प्रेसिडेंट विकास कपूर ने बताया कि शनिवार और रविवार के लिए होटल के 80 फीसदी कमरे बुक हैं। कुफरी के होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट के ऑपरेशन मैनेजर जीआर शर्मा ने बताया कि शनिवार के लिए होटल के 100 फीसदी कमरे बुक हैं जबकि रविवार के लिए 80 फीसदी एडवांस बुकिंग है।
विज्ञापन

कालका से शिमला पैक होकर पहुंच रही टॉय ट्रेन
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक से होकर टॉय ट्रेन वीकेंड पर पूरी तरह पैक होकर शिमला पहुंच रही है। वीकेंड के लिए शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस एडवांस बुक है। कालका-शिमला स्पेशल में भी अधिकांश सीटें बुक हो चुकी हैं। रविवार को कालका से शिमला के लिए रेल कार भी एडवांस बुक है। बड़ी संख्या में सैलानी रेल मार्ग से शिमला आने को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें