प्रो. श्याम लाल डीएसडब्लू, प्रो. आरएल जिंटा बनाए चीफ वार्डन
विज्ञापन
प्रो. अमरजीत सिंह को निदेशक यूआईटी किया है तैनात अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थायी प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा और डीएस प्रो. बीके शिवराम के पदभार संभालने के बाद वीरवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इसमें प्रशासनिक स्तर के पूर्व भाजपा कार्यकाल में बने अधिकारियों के स्थान पर नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
प्रति कुलपति द्वारा जारी किए आदेशों में पूर्व में परीक्षा नियंत्रक रहे यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के प्रो. श्याम लाल कौशल को प्रो. नयन जीत सिंह नेगी की जगह विवि का नया अधिष्ठाता छात्र कल्याण बनाया है। वाणिज्य विभाग के प्रो. एसएस नारटा को प्रो. खेमचंद की जगह अधिष्ठाता कॉलेज विकास परिषद, कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. अमरजीत सिंह को प्रो. पीएल शर्मा की जगह निदेशक यूआईटी, प्रो. रोशन लाल जिंटा साइकोलॉजी विभाग को प्रो. कुलदीप सिंह कटोच की जगह विवि का चीफ वार्डन बनाया है। इसके अलावा गणित विभाग के प्रो. जोगिंद्र धीमान को प्रो. ओम प्रकाश वर्मा के स्थान पर निदेशक विवि पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है।
15 विवि अधिकारियों को दी अंतर अनुभाग तैनाती शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने वीरवार को 15 अधिकारियों की अंतर अनुभाग तैनाती और एडजस्टमेंट के आदेश भी जारी किए। विवि कुलसचिव ने यह आदेश जारी किए हैं। इनमें देवी राम को प्लानिंग एंड विकास अधिकारी डीन प्लानिंग एवं शिक्षक मामले कार्यालय, उपकुलसचिव रमेश शर्मा को कंडक्ट ब्रांच, उपकुलसचिव राजीव धीमान को पदोन्नति के बाद ऐकेमिक ब्रांच, उपकुलसचिव राज कुमारी को पदोन्नति के बाद एग्जाम विंग बीटेक में तैनाती दी है। इसके अलावा सहायक कुलसचिव सुनील वर्मा को डीएस कार्यालय, सुशील कुमार को एग्जमा टू, सुनील कुमार बिष्ट को री-इवेल्यूएशन ब्रांच, प्रीतम सिंह ठाकुर को पदोन्नत कर सिक्रेसी ब्रांच, अश्वनी कुमार को संपदा शाखा, सतीश कुमार शर्मा को इक्डोल, आशा कुमारी को निर्माण मंडल में तैनाती के आदेश जारी किए हैं।अनुभाग अधिकारियों में महेश कुमार को एग्जमा विंग बीएड, रितु राज शर्मा को एकाउंट्स वन शाखा, राज कुमार को यूआईटी, ईश्वर दत्त को एग्जाम टू एमए हिंदी में पदोन्नति के बाद तैनाती दी है।