फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस एसोसिएशन के विरोध के बीच एचएस राणा निलंबित

Sun, 03 Feb 2019 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएएस एसोसिएशन के भारी दबाव के बावजूद प्रदेश सरकार ने पूर्व एसडीएम पांवटा साहिब एचएस राणा को निलंबित कर दिया। राणा पर एक दलाल के माध्यम से जींद के एक ठेकेदार से खनन की फाइल पर साइन करने के एवज में एक लाख रुपये की घूस लेने का आरोप है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने इस संबंध में 30 जनवरी को मामले में एचएस राणा को चंडीगढ़ से हिरासत में लेने के बाद पांवटा से दो बिचौलियों सुलभ अग्रवाल और रितेश बंसल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 31 जनवरी को राणा को भी आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद कोर्ट ने पहले एक दिन की पुलिस रिमांड और फिर आरोपी एचएएस अधिकारी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन सरकार शनिवार दिन तक निलंबन पर निर्णय नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एचएएस एसोसिएशन का आरोप था कि किसी व्यक्ति ने राणा के नाम पर पैसा लिया और विजिलेंस ने जानकर उसे फंसाया है। अफसरों की दलील और दबाव के चलते ही सरकार निलंबर से हिचक रही थी। लेकिन विजिलेंस की ओर से स्थिति साफ करने के बाद सरकार ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें