परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा बगवां में पांच ई-सुप्रो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिंद्रा ग्रुप ने पथ परिवहन निगम के लिए 50 ई-सुप्रो यात्री वैन की डिलीवरी की घोषणा भी की।
एचआरटीसी के ‘राइड विद प्राइड’ पहल के हिस्से के रूप में ई-सुप्रो का प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। बैटरी युक्त, इलेक्ट्रिक, शून्य उत्सर्जन वाली महिंद्रा ई-सुप्रो यात्री वैन वाहनों के उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा।
बाली ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में ऑल-इलेक्ट्रिक पर्यावरण प्रणाली को अपनाने की दिशा में यह पहला कदम है। आगामी समय में अंतिम मील कनेक्टिविटी सहित सार्वजनिक और निजी परिवहन के लिए कई ऐसे स्मार्ट परिवहन और गतिशीलता समाधान विकसित करने की और कदम उठाए जाएंगे।