फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 इलेक्ट्रिक समेत 300 बसें खरीदेगा एचआरटीसी, केंद्र से मिली हरी झंडी

Thu, 12 Sep 2019 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी 300 बसों को खरीदने जा रहा है। इसमें 100 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। इसकी केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन डिपो में पुरानी बसें चल रही हैं, उनकी जगह इन नई बसों को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


दशहरा में ग्रामीण रूटों पर चलने वाली करीब तीन दर्जन बसों को स्पेशल परमिट जारी करने पर वन मंत्री ने कहा कि इसको लेकर सरकार विचार करेगी। बंजार बस हादसे के बाद सरकार ने बसों को स्पेशल परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है।

ऐसे में दशहरा के दौरान ग्रामीण रूटों के साथ आनी, बंजार, सैंज, मणिकर्ण, मनाली के लिए स्पेशल बसों को चलाना एचआरटीसी के लिए मुश्किल हो जाएगा। दशहरा उत्सव समिति की बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि एचआरटीसी जल्द 100 इलेक्ट्रिक बसों के साथ 300 बसों को खरीदने जा रहा है।
विज्ञापन


निगम ने चरण दो में 100 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए केंद्र सरकार को प्रपोजल भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि दशहरा में लोगों की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

ऐसे में स्पेशल परमिट जारी करने जल्द कोई रास्ता निकाला जाएगा। मंत्री ने कहा कि निगम के चालकों का परिणाम आने के बाद अब परिचालकों की भर्ती फाइनल है। जल्द इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें