एनजीटी के आदेशों के बाद निगम प्रबंधन पहाड़ी क्षेत्रों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की खरीद कर रहा है। पूर्व सरकार के समय तीस सीटर बसें एक करोड़ 92 लाख की खरीदी गईं थीं। अब तीस सीटर इन बसों की कीमत 76 लाख 97 हजार 922 है।
निगम के मुख्य महा प्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि बसों की खरीद को लेकर फिर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश सरकार शिमला शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा।
उसके बाद हिमाचल के 54 शहरों में सरकार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार कर रही है। सरकार शहरों से डीजल बसों को हटाकर यहां प्रदूषण रहित बसें चलाएगा, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े।