फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाखू के लिए एचआरटीसी चलाएगा 6 अतिरिक्त टैक्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिट्ज, नवबहार और संजौली से सुबह आठ बजे शुरू होगी टैक्सी सेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हनुमान मंदिर जाखू में रविवार को होने वाले विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अतिरिक्त छह टैक्सियां चलाएगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की मांग के अनुरूप जाखू मंदिर के लिए अतिरिक्त टैक्सी चलाने की भी तैयारी है। इस सुविधा के चलते श्रद्धालुओं को एचआरटीसी की इनोवा टैक्सी से मंदिर आने जाने की सुविधा मिलेगी। जाखू मंदिर के लिए आम तौर पर रिट्ज के पास से नियमित रूप से पूरा दिन टैक्सी चलती है। रविवार को रिट्ज के अलावा नवबहार और संजौली से सुबह आठ बजे जाखू से टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद हर आधे घंटे बाद यह सेवा शाम तक जारी रहेगी। परिवहन निगम की सिटी टैक्सी सर्विस के इंचार्ज साजू राम ने बताया कि यदि हनुमान सेवा समिति की ओर से और टैक्सी चलाने की मांग आती है और सवारियां मिलती हैं, तो टैक्सी चला दी जाएगी। समिति ने नवबहार, छोटा शिमला, संजौली, ढली, भट्टाकुफर, लक्कड़ बाजार से टैक्सियां चालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें