फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला से शिमला के लिए HRTC की एसी टैंपो ट्रैवलर सेवा शुरू, ये है किराया

Fri, 26 Aug 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धर्मशाला से शिमला के लिए एचआरटीसी की सुपर लग्जरी टैंपो ट्रैवलर परिवहन सेवा को कांगड़ा बस अड्डा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टैंपो ट्रैवलर हर दिन धर्मशाला से सुबह 5:00 बजे चलेगा और सुबह 11.30 बजे शिमला पहुंचेगा। शाम 4:30 बजे शिमला से चलेगा और रात 11:00 बजे धर्मशाला पहुंचेगा।
विज्ञापन


यानी धर्मशाला से शिमला अब यात्री साढ़े छह घंटे में पहुंच जाएंगे। 26 सीटर फुल एसी टैंपो ट्रैवलर में यात्रियों को 475 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा। इसमें पास मान्य नहीं होगा। टैंपो ट्रैवलर पूरी तरह एसी सुविधा से लेस होगा।

टैंपो ट्रैवलर कांगड़ा, रानीताल, ज्वालाजी, नादौन, हमीरपुर, घुमारवीं व भराड़ीघाट होते हुए शिमला पहुंचेगा। बता दें कि बाली ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में आयोजित समारोह के दौरान इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें