हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर चलने वाली टैक्सियों के टेंडर कैंसल कर दिए हैं। फिलहाल इन मार्गों पर अब नई टैक्सियां नहीं चलेंगी।
टेंडर लेने वाले टैक्सी ऑपरेटरों का पैसा एचआरटीसी प्रबंधन वापस करेगा। शहर के बंधित प्रतिबंधित मार्गों पर निजी आपरेटरों को टैक्सी संचालन की अनुमति न देने के परिवहन मंत्री के आदेशों के बाद टेंडर कैंसल कर दिए हैं।
जुलाई माह में टेंडर प्रक्रिया के बाद टैक्सी आपरेटरों ने एचआरटीसी से रूट परमिट लेने के एवज में दो माह का एडवांस जमा कर दिया था। एचआरटीसी का दावा है कि बंधित प्रतिबंधित सड़कों पर अब एचआरटीसी खुद टैक्सियों का संचालन करेगा।
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने कहा कि बंधित प्रतिबंधित मार्गों के लिए किए एचआरटीसी टैक्सी के टेंडर कैंसल कर दिए हैं।