फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला-अल्वाह रूट पर बस सेवा बहाल करे एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर को बस न चलने से लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

लोगों ने बंद बस सेवा को बहाल करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के तारादेवी डिपो के तहत आने वाले ठियोग के सरोग क्षेत्र के लोगों ने शिमला से दोपहर बाद 4:30 बजे चलने वाली शिमला-अल्वाह बस को जल्द बहाल करने की मांग की है।


यह बस तीन महीनों से बंद है। डिपो को अब पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद ठियोग से अल्वाह के लिए बस सेवा शुरू कर दी है लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है। बस सेवा बहाल न होने से क्षेत्र के लोगों को एकमात्र बस में भारी भीड़ के बीच सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को निजी वाहन किराये पर करना पड़ रहे हैं। इस क्षेत्र से रोजाना ठियोग के लिए स्कूली और कॉलेज के छात्र भी सफर करते हैं, जिन्हें बस सेवा बंद होने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ोग की पंचायत समिति सदस्य इंदिरा शर्मा और बड़ोग पंचायत के प्रधान दिवाकर दत्त शर्मा ने ठियोग से अल्वाह के लिए ई-बस सेवा शुरू करने पर निगम का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि ठियोग से आने वाली बस में अत्यधिक भीड़ रहती है। वहीं शिमला-अल्वाह बस के सुबह करीब 7:30 बजे चलने के कारण शिमला अस्पताल या अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को बस बदलकर शिमला जाना पड़ता है। इसलिए उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से शिमला से अल्वाह के लिए दोपहर को बस शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बस के चलने से बड़ोग, सरोग और क्यारटू पंचायतों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें पेश आ रही परेशानियों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें