फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआरटीसी के पेंशनरों को अभी तक नहीं मिली पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में प्रस्तावित बैठक में बनेगी रणनीति
विज्ञापन

एचआरटीसी के प्रदेश में हैं आठ हजार के करीब पेंशनर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी के हजारों पेंशनरों को इस माह अभी तक पेंशन नहीं मिली है। हालत यह है कि आठ तारीख बीतने के बाद भी एचआरटीसी के हजारों पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल पाई है। इसको लेकर प्रदेशभर के पेंशनरों में सरकार के प्रति भारी रोष है। प्रदेश में एचआरटीसी के आठ हजार के करीब पेंशनर हैं।
पेंशनरों का कहना है कि हर महीने उन्हें पेंशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं पिछले दिन अपनी मांगों को लेकर पेंशनर शिमला के चौड़ा मैदान में बड़ा आंदोलन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए अब एचआरटीसी के पेंशनरों ने 12 नवंबर को कुल्लू में प्रदेश स्तरीय बैठक में सरकार के खिलाफ आगामी रणनीति बनाने का फैसला लिया है। इस बैठक में प्रदेशभर से पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन के सभी जिलों के पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें हर महीने की पहली तारीख को पेंशन देने के वायदे किए हैं लेकिन हर माह उन्हें पेंशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। एचआरटीसी के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक पेंशनर इस मांग को उठा चुके हैं। पेंशन के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर, मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। एक साल से पेंशन के लिए भटक रहे ढाई से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब जाकर पेंशन का लाभ मिल सका है। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र चौहान ने प्रदेश सरकार से मांग की कि हजारों पेंशनरों को तय तिथि पर पेंशन जारी की जाए। उन्होंने कहा कि अब कुल्लू में आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी और अगर इसी तरह से पेंशनरों की अनदेखी होती रही तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें