फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम को मिले 357 नए परिचालक, तैनाती आदेश जारी

Tue, 23 Jul 2024 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि आचार संहिता के चलते नए कंडक्टरों को नियुक्तियां नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी प्रबंधन ने 357 नए कंडक्टरों को तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कंडक्टरों की श्रेणीवार लिस्ट तैयार कर प्रदेश के विभिन्न डिपुओं में तैनाती दी गई है। निगम में कंडक्टर के 360 पदों पर बीते वर्ष दिसंबर में परीक्षा हुई थी। परीक्षा के लिए 43,075 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 35,176 ने परीक्षा दी। दस्तावेजों की जांच के बाद बीते मार्च में अंतिम परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञापन


इसमें 357 ने परीक्षा पास की थी लेकिन मार्च में आचार संहिता के लगने के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। अतिरिक्त कंडक्टर मिलने से निगम के डिपुओं में चल रही कंडक्टरों की कमी दूर होगी। इन्हें अनुबंध आधार पर तैनाती दी गई है।

दो साल बाद नियमित होंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि आचार संहिता के चलते नए कंडक्टरों को नियुक्तियां नहीं दे पा रहे थे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को 357 कंडक्टरों को तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें