फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

355 नए बस रूट तय, इस जिले को मिलीं सबसे ज्यादा 28 बसें

Mon, 23 Jan 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हिमाचल के गांवों को परिवहन सुविधा से भी जोड़ा जा रहा है। इसके लिए परिवहन निगम ने 355 नई बसों को चलाने के लिए नए रूट निर्धारित कर दिए हैं। कर्मचारियों, स्कूली बच्चों की संख्या को ध्यान में रखकर बसों की अलॉटमेंट की गई है। ज्यादा आवाजाही वाले क्षेत्रों को भी अतिरिक्त बसें देने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


शिमला ग्रामीण को सर्वाधिक 28 नई बसें मिली हैं। हिमाचल में ऐसे कई गांव है, जहां सड़क बन गई है लेकिन परिवहन सेवाएं शुरू नहीं की थी। अब अधिक आबादी वाले गांवों के लिए 138 बसें 47 सीटर जबकि 247 बसें 37 सीटर चलाई जा रही हैं। छोटी बसों को उन क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जहां सड़कें संकरी हैं। परिवहन निगम के बेड़े में 370 नई बसें जुड़ चुकी है। बसों को यूनिट वाइज अलाट किया गया है। 

किस यूनिट को कितनी बसें
रिकांगपिओ-24, रामपुर -14, रोहडू -21, शिमला ग्रामीण -28, लोकल शिमला -19, तारादेवी - 22, सोलन -19, नाहन -20, मंडी-10, कुल्लू-24, केलांग-12, सरकाघाट - 8, सुंदरनगर - 7, धर्मशाला -14, चंबा -17, पालमपुर -8, बैजनाथ -12, पठानकोट - 9, हमीरपुर -15, देहरा - 6, ऊना -16, बिलासपुर -12, नालागढ़ -5, परवाणू -7, नगरोटा बगवां -6 बसें शामिल है। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसें यूनिट वाइज अलॉट कर दी हैं। जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह बसें चलाई जाएंगी। नए रूटों पर 355 बसें चलाई जा रही हैं। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें