फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मान रहे कर्मचारी, एचआरटीसी से ठनी

Wed, 08 Oct 2014 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों को लेकर परिवहन मजदूर संघ और निगम प्रबंधन आमने-सामने हैं। संघ ने 14 अक्टूबर को प्रदेश व्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है, इसके लिए संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपने एचओडी के पास एक दिन छुट्टी का आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


इधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली कह चुके हैं कि अगर नौकरी के दौरान कोई कर्मचारी प्रदर्शन या आंदोलन करता है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। बाली ने कर्मचारियों को 3 महीने का रात्रि भत्ता और ओवरटाइम देने के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये की राशि जारी करने का ऐलान किया है।

पेंशनरों को भी निर्धारित समय में पेंशन देने की बात कही है। मजदूर संघ का कहना है कि कर्मचारी 18 महीने का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता जारी करने की मांग कर रहे हैं। स्वीकृत राशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान होगी।
विज्ञापन


नहीं रुकने वाला है आंदोलन

संघ के उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने बताया कि निगम में अनुबंध पर तैनात परिचालक और चालकों को 4000 और 6000 मासिक वेतन दिया जा रहा है। ये कर्मचारी सुबह से शाम तक सेवाएं देते हैं। निगम प्रबंधन इन कर्मचारियों को अनुबंध आधार पर वेतन नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के 2000 कर्मचारियों ने 14 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदर्शन के लिए छुट्टी के लिए आवेदन किया है। प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले कर्मचारियों के पास 400 व इससे अधिक अवकाश बचे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें