फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! छह जून से हो सकती है बसों की किल्लत

Mon, 02 Jun 2014 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के बैनर तले 6 जून को निगम मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन होगा। निगम प्रबंधन द्वारा चालक-परिचालकों की मांगों पर गौर न करने के खिलाफ यूनियन ने आंदोलन का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को ओल्ड बस स्टैंड में यूनियन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। राजधानी के लोकल रूटों पर शुक्रवार को एचआरटीसी बसों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।

चालक परिचालक यूनियन ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। यूनियन के महासचिव हाकम सिंह ठाकुर ने बताया कि दो महीनों से एचआरटीसी की लोकल यूनिट के कर्मचारी निगम प्रबंधन के सामने मांगें उठा रहे हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके मांगों को हल करने की दिशा में प्रबंधन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष राजेश चौहान, हरी लाल ठाकुर, ताराचंद, कुलदीप सिंह, नरेश चंद, सुभाष चंद, संजीव कुमार, बाबू राम, प्रवीण कुमार, रणजोत सिंह, बेसर दास, विशाल कुमार, नरेंद्र कुमार, बृज लाल, शिवकुमार, कुशाल चंद, सुदर्शन कुमार, मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह और मेहर चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हैं कर्मचारियों की मांगें

कर्मचारियों से पद के अनुसार ड्यूटी ली जाए
एकमुश्त ब्याज सहित ओवर टाइम और रात्रि भत्ता दें
ग्रेड पे में वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए
चालक-परिचालकों की भर्ती की जाए
समय के आधार पर ली जाए ड्यूटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें