हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी की मार अब लोगों, कारोबार के साथ एचआरटीसी पर भी पड़ने लगी है। कोरोना के चलते बसों में सवारियां न होने से एचआरटीसी ने आठ लंबे रूट को बसों को बंद कर दिया है। कोरोना के चलते बसों में सवारियां न होने से एचआरटीसी ने आठ लंबे रूट को बसों को बंद कर दिया है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़ व पठानकोट के लिए जाने वाली आठ वोल्वो, सेमी डीलक्स व सामान्य बस रूटों को बंद किया गया है। इनमें बैजनाथ डिपो के तीन रूट, नगरोटा बगवां डिपों के दो रूट, धर्मशाला का एक, पालमपुर का एक व देहरा का एक रूट शामिल है। कोरोना के चलते बसों में सवारियां न होने के कारण अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।
जानकारी के अनसार बैजनाथ से नोएडा को शाम पांच बजे चलने वाली बस सेवा को बंद कर दिया है। बैजनाथ-पठानकोट के लिए सुबह पांच बजे और भडोल-पठानकोट के लिए सुबह छह बजे चलने वाली बस सेवा को बंद कर दिया है। इसके अलावा नगरोटा डिपो की बीड़-दिल्ली (वोल्वो), चामुंडा-दिल्ली (सामान्य) बस रूट बंद किए गए हैं। वहीं धर्मशाला-दिल्ली, पालमपुर-चंडीगढ़, धर्मशाला-दिल्ली (वोल्वो) बस रूटों को बंद किया गया है। उधर, आरएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि सवारियां कम होने के कारण इन बस रूटों को बंद किया गया है।
ये बस रूट किए बंद
डिपो रूट प्रस्थान समय
बैजनाथ बैजनाथ-नोएडा शाम पांच बजे
बैजनाथ बैजनाथ-पठानकोट सुबह पांच बजे
बैजनाथ भडोल-पठानकोट सुबह छह बजे
नगरोटा बगवां बीड़-दिल्ली शाम छह बजे
नगरोटा बगवां चामुंडा-दिल्ली शाम चार बजे
धर्मशाला धर्मशाला-दिल्ली शाम छह बजे
पालमपुर पालमपुर-चंडीगढ़ सुबह साढ़े पांच बजे
देहरा धर्मशाला-दिल्ली सुबह पांच बजे