फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के कर्मचारियों को 11 माह से नहीं मिला रात्रि भत्ता

Thu, 03 May 2018 09:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन निगम चालक यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि सरकार के बने हुए एक सौ दिन से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन आज तक चालकों और परिचालकों का वर्ष

विज्ञापन


2006 से रुका हुआ 4-9-14 का 38 फीसदी एरियर, 11 माह का ओवरटाइम, रात्रि भत्ता और अन्य देय भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश कटवाने की सही व्यवस्था की जाए। प्रदेश के सभी बस डिपुओं में अवकाश कटवाने के एक समान आदेश होने चाहिए। 

विज्ञापन

चालक भारी तनाव में दे रहे सेवाएं

लंबे रूटों पर सेवाएं देने के बाद चालकों को लोकल रूटों के लिए भी भेजा जा रहा है। इस कारण निगम के चालक भारी तनाव में सेवाएं दे रहे हैं। यूनियन ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इंटरव्यू पास कर चुके 225 चालकों को तुरंत रखा जाए।

प्रदेश मुख्य सलाहकार राजिंद्र ठाकुर ने कहा कि देय भत्ते देने के लिए अधिक राशि की जरूरत है। यूनियन ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की है। यूनियन का कहना है कि अगर 2 मई तक 11 माह का अतिरिक्त रात्रि भत्ता और अन्य देय भत्ते नहीं दिए गए तो यूनियन अगली रणनीति बनाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें