फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से बचाने की कोशिश में खाई में गिरी निजी बस

Thu, 03 May 2018 09:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू बस स्टैंड-करियां मार्ग पर तत्वाणी मोड़ के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत आठ यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से एक शख्स को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


यह हादसा बुधवार को दोपहर के समय पेश आया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद अचानक बारिश और तेज हवाएं शुरू हो गई। 

इसी दौरान बस निर्धारित रूट के मुताबिक न्यू बस स्टैंड से करियां के लिए रवाना हुई। मगर तत्वाणी के समीप पहुंचते ही अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरने लगे। बस को पत्थरों से बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

विज्ञापन

हादसे के घायलों की सूची

मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन घटनास्थल का रूख किया और बस में सवार घायलों को गाड़ी से निकाला। इसके बाद निजी वाहन से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां इमरजेंसी कक्ष में घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

पुलिस ने घायलों के बयान भी दर्ज कर लिए है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में चालक परिचालक समेत आठ लोग घायल हुए है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की तफ्तीश कर रही है।  

 हादसे में घायलों की पहचान चालक रघुवीर पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव खरोटा पीओ खरोटा तहसील ज्वाली, सोनू पुत्र सोभिया राम गांव करियां, परिचालक हितेंद्र पुत्र कर्म चंद निवासी गांव करियां, रवीना सुपुत्री काला गांव साला डाकघर भलेई, तमन्ना जरियाल पुत्री सुरेंद्र गांव सालगा डाकघर चनेड़, भगत राम पुत्र डोगरू राम गांव गुलेल डाकघर डियूर, आसो पुत्र मोती राम गांव कोट(जुखराड़ी) और कमलेश पुत्र रमेश गांव बाटका के रूप में हुई। 
विज्ञापन

सात घायलों को दो, एक को दस हजार रुपये फौरी राहत 

निजी बस दुर्घटना में आठ घायलों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत जारी की गई। सात घायलों को दो-दो हजार और गंभीर घायल कमलेश को दस हजार रुपये फौरी प्रदान की गई। नायब तहसीलदार सुशील कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।  
 
एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने बताया कि बस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर जानकारी मिली है कि हादसा पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे रहे कारणों की गहनता से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें