फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Thu, 25 May 2023 09:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)

सार

 बागाचनोगी के पास उसे उल्टी का मन हुआ। उसने जैसे-तैसे बस को खड़ा करके साथ लगते ढाबे के मालिक से पीने के लिए पानी मांगा। 
विज्ञापन
एचआरटीसी चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक सोनू ठाकुर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मामला बुधवार शाम का है। सोनू ठाकुर शाम को थुनाग से सराची की तरफ बस ले जा रहा था। बागाचनोगी के पास उसे उल्टी का मन हुआ। उसने जैसे-तैसे बस को खड़ा करके साथ लगते ढाबे के मालिक से पीने के लिए पानी मांगा।

विज्ञापन


चालक को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद ड्राइवर ने परिचालक को बताया कि उसकी छाती में तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद परिचालक और लोग उसे पीएचसी बागाचनोगी ले गए। यहां से डॉक्टर ने उसे नैरचौक रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले चालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सोनू ठाकुर निवासी डडोह तहसील चच्योट जिला मंडी का रहने वाला था। उसकी मौत से क्षेत्र में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें