चुनाव परिणाम घोषित हुआ और भाजपा ने सत्ता संभालते ही इस भर्ती में गड़बड़ी की आशंका के चलते जांच के आदेश दे दिए। जांच में कोई भी गड़बड़ी सामने नहीं आई, जिसके बाद भर्ती का परिणाम घोषित किया गया।
रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें:
http://static.abhibus.com/hrtc/pdf/DECTMPA.pdf
कंडक्टर भर्ती को लेकर ट्रिब्यूनल ने भी निगम प्रबंधन से जवाब तलब किया था। ट्रिब्यूनल से भर्ती को हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे घोषित किया गया है कंडक्टर भर्ती शुरू से ही विवादों में रही है।
परिणाम घोषित करने के लिए परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर इस मामले को कैबिनेट बैठक में ले गए। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही परिणाम घोषित करने की औपचारिकताएं पूरी की गईं।
प्रदेश कर्मचारी आयोग ने सामान्य अनारक्षित वर्ग मैनेजर पोस्ट कोड-564 के दो पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके लिए लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा 25 फरवरी को हुई।
मेरिट के आधार पर छह अभ्यर्थियों को एक मई को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। इनमें से दो अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया गया है।
अभ्यर्थियों में रोल नंबर 564000240 दीपक वर्मा और रोल नंबर 564000864 अजय कुमार शामिल हैं। कर्मचारी आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा है कि परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।