फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Conductor Union: मांगें पूरी नही हुईं तो काम छोड़ेंगे एचआरटीसी के परिचालक

Thu, 14 Jul 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को दोटूक कहा कि मांगों की अनदेखी कर सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन हमें सख्त निर्णय लेने के लिए विवश कर रहा है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी के परिचालक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रही राज्य एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर काम छोड़ने का एलान कर दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को दोटूक कहा कि मांगों की अनदेखी कर सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन हमें सख्त निर्णय लेने के लिए विवश कर रहा है।  गुरुवार को क्रमिक अनशन के दूसरे दिन एचआरटीसी मुख्यालय के प्रांगण में पांच परिचालक अनशन पर बैठे।

विज्ञापन


एचआरटीसी शिमला ग्रामीण डिपो यूनियन के अध्यक्ष दीपेंद्र कंवर ने बताया कि यूनियन ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के रवैये के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू किया है। यह आगामी 22 जुलाई तक चलेगा। अगर सरकार यूनियन की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेती तो आंदोलन के अगले चरण का एलान कर दिया जाएगा। वीरवार को रामपुर यूनिट से जीवन सिंह, हमीरपुर यूनिट से बलराम, जोगिंद्र नगर यूनिट से सुनील कुमार, मंडी यूनिट से अजय कुमार और नवीन कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें