फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC: एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित, 826 अभ्यर्थी हुए पास

Fri, 02 Feb 2024 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य लोकसेवा आयोग ने कंडक्टर भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 826 अभ्यर्थी पास घोषित किए गए हैं। एचआरटीसी में 360 पद भरने के लिए अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : HPPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने कंडक्टर भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 826 अभ्यर्थी पास घोषित किए गए हैं। एचआरटीसी में 360 पद भरने के लिए अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन करने के लिए जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा। इसी माह के अंत तक प्रदेश को नए कंडक्टर मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


पथ परिवहन निगम में 360 कंडक्टरों की भर्ती के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने 10 दिसंबर 2023 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 35,200 अभ्यर्थियों ने प्रदेश के 148 केंद्रों में कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। 43,075 अभ्यर्थियों ने आवेदन आवेदन किया था। राज्य लोकसेवा आयोग ने जिला और उपमंडल स्तर पर 16 जगह परीक्षा ली थी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की गई। हर गलत सवाल पर 0.25 अंक काटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें