फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी का मंडलीय प्रबंधक चार्जशीट, जिंदा दुकानदार को मरा बता दिया था

Tue, 13 Nov 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मंडलीय प्रबंधक दलजीत सिंह को चार्जशीट कर दिया है। किराया वसूली के एक मामले में विभागीय जांच के बाद डीएम दलजीत सिंह तीन महीने से निलंबित चल रहे थे। अब उन्हें चार्जशीट किया गया है। इस मामले में अब जल्द ही जांच कमेटी और दलजीत सिंह निगम प्रबंधन के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखेंगे। 

विज्ञापन


आरोप है कि हमीरपुर मंडल में डीएम रहते हुए दलजीत सिंह ने ऊना में एचआरटीसी की दुकान एक आवेदक को लीज पर दी थी। दुकानदार से कई सालों तक किराया नहीं वसूला गया। यह रिकवरी 61 लाख रुपये तक पहुंच गई। सरकार ने डीएम को रिकवरी के आदेश दिए तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट में दुकानदार को मृत बता दिया। जांच में पाया गया कि दुकानदार जीवित है। इसी के चलते सरकार ने डीएम के खिलाफ  कार्रवाई की है।

एचआरटीसी के मुख्य महा प्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि डीएम को चार्जशीट किया गया है। वहीं डीएम (एडमिन) नवीन कप्लस ने बताया कि नियमों के मुताबिक तीन महीने के भीतर चार्जशीट करना होता है। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अब दोनों पक्षों की सुनवाई होगी। कमेटी और आरोपी अधिकारी को लिखित में अपना पक्ष देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें