फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: उत्तर प्रदेश में फंसा वृंदावन और अयोध्या के लिए एचआरटीसी बसें चलाने पर पेच, जानें वजह

Sat, 16 Dec 2023 12:06 PM IST
Krishan Singh हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

 प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का मामला फिलहाल लटक गया है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का मामला फिलहाल लटक गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार से बसों के लिए काउंटर टाइम नहीं मिल पा रहा है। मामला सिर्फ नाहन से वृंदावन बस चलाने का नहीं है, बल्कि प्रदेश से अन्य डिपो से अयोध्या के लिए बसें चलाने के मामले में भी पेच फंस गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिमला, मंडी, हमीरपुर, धर्मशाला और ऊना से अयोध्या के लिए सीधी बसें चलाए जाने की योजना है। इस पर भी फिलहाल बात नहीं बन पा रही है। ऐसे में वृंदावन और अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा अब तक शुरू नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि मामला प्रदेश सरकार तक पहुंच गया है। उत्तरप्रदेश सरकार को पत्राचार कर चुके हैं। यहां तक कि नाहन डिपो के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक समेत निगम अन्य अधिकारी भी इस मामले में उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।

फिलहाल यह मामला काउंटर टाइम को लेकर फंसा है। जब तक काउंटर टाइम नहीं मिलेगा, तब तक बस सेवा का निगम को लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि जिला सिरमौर के हजारों लोग हर साल लग्जरी बसें मंगवाकर या फिर निजी गाड़ियों और टैक्सी में श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन, अयोध्या, मथुरा व गोकुल की यात्रा के लिए निकलते हैं। फिलहाल, यात्रा के लिए निगम की सीधी बस सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं का इंतजार और बढ़ेगा।
विज्ञापन


उधर, निगम के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि सीधी बस सेवा का मामला पाइपलाइन में है। वृंदावन के लिए बस चलाने की बात चल रही है। अयोध्या में अगले माह हो रहे बड़े आयोजन के बाद सीधी बस सेवा की बात आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें