फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू शिमला को अगले साल ही मिलेगा नया कुलपति, राजभवन ने फिर बढ़ा दी आवेदन की तिथि

Sat, 16 Dec 2023 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचपीयू का कुलपति बनने को 94 शिक्षकों की दावेदारी आने के बाद शुक्रवार को राजभवन सचिवालय ने आवेदन करने की तारीख को 31 दिसंबर शाम पांच बजे तक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) का कुलपति बनने को 94 शिक्षकों की दावेदारी आने के बाद शुक्रवार को राजभवन सचिवालय ने आवेदन करने की तारीख को 31 दिसंबर शाम पांच बजे तक बढ़ा दिया है। पहले 24 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब जनवरी 2024 में सभी आवेदनों की छंटनी की जाएगी। कुलपति के चयन के लिए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। ऐसे में अब एचपीयू को नया कुलपति नए साल में ही मिल सकेगा। शिमला विवि के लिए गठित कमेटी का राज्यपाल के सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है। इस कमेटी में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और गोरखपुर से पूर्व कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार दूबे सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने की तारीख के बढ़ने के चलते एचपीयू को नए कुलपति को अब जनवरी या फरवरी तक इंतजार करना होगा। उधर, सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में कुलपति बनने के लिए हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के 70 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। मंडी विवि के लिए बनाई सर्च कमेटी के अध्यक्ष मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और सदस्य सचिव राज्यपाल के सचिव बनाए गए हैं। इस कमेटी में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के पूर्व कुलपति प्रो. एचडी चरण और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विवि लखनऊ के कुलपति प्रो. जेपी पांडे को सदस्य बनाया गया है। यह सर्च कमेटी 19 और 20 दिसंबर को धर्मशाला में आवेदनों की छंटनी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें