फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से होकर एचआरटीसी की बसों में भेजे जाएंगे चंबा में फंसे पांगी के लोग

Mon, 27 Apr 2020 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन और कर्फ्यू की वजह से चंबा में फंसे हुए पांगी वासियों को चंबा से पांगी उपमंडल के लिए भेजने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। पांगी के लोगों को एचआरटीसी की बसों में वाया मनाली भेजा जाएगा। विधायक जियालाल कपूर ने भरमौर में बताया कि पांगी उपमंडल के करीब 300 लोग चंबा में विभिन्न स्थानों पर फंसे पड़े हैं। इन लोगों की घर वापसी के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मौसम के खराब होने की वजह से फ्लाइट नहीं हो पाई। जिस वजह से किलाड़ में फंसे हुए मरीजों को चंबा इलाज के लिए नहीं लाया जा सका है। जैसे ही मौसम साफ होता है, फ्लाइट के माध्यम से इन मरीजों को चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाया जाएगा और भुंतर से भी एक फंसे हुए मरीज को किलाड़ पहुंचाया जाएगा। 

भरमौर मुख्यालय में उन्होंने प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की और बताया कि भरमौर उपमंडल तथा पांगी में आवश्यक खाद्यान्न सामग्री उचित भंडार है किसी भी प्रकार की राशन की कोई कमी नहीं है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि इन तमाम कार्य स्थलों पर सरकार के दिशा निर्देश के काम करवाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें