चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को समोट ब्लॉक से 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। चंबा में अभी तक सैंपल जांच करने की व्यवस्था शुरू नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग सैंपल को जांच के लिए टांडा भेज रहा है। रविवार को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट सोमवार शाम तक आएगी।
सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। शनिवार भेजे गए आठ सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। मेडिकल कॉलेज में संचालित फ्लू क्लीनिक से भी रोजाना कोरोना के सैंपल लिए भेजे जा रहे हैं। हालांकि रविवार को फ्लू क्लीनिक से कोई सैंपल जांच को नहीं भेजा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि समोट ब्लॉक से चिकित्सीय टीम ने कोरोना जांच के लिए 13 सैंपल लिए हैं। ड्ढनकी रिपोर्ट टांडा से रविवार शाम तक चंबा आ सकती है।