हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही बस भोटा के नरैणनगर के पास तीखे मोड़ पर दूसरी बस से टकरा गई। इससे बस चालकों समेत आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से भोटा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान दीप कुमार, शीतल, नीरज, ज्ञान चंद, दिनेश कुमार, शुभम, अजय कुमार, बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। भोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 4:30 बजे हमीरपुर बस स्टैंड से नालागढ़ डिपो की बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। हमीरपुर डिपो की बस हरिद्वार से हमीरपुर आ रही थी। भोटा के नरैणनगर के पास मोड़ पर दोनों बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
भोटा पुलिस के हवलदार सुरजीत सिंह का कहना मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि दोनों बसों में टक्कर हुई है। बसों को काफी नुकसान पहुंचा है। यात्रियों को हलकी चोटें आई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।