फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ रही बस का स्टीयरिंग अचानक हुआ फ्री, ऐसे बचीं 40 यात्रियों की जान

Fri, 07 Dec 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की बगवाड़ा रूट पर गई बस का स्टीयरिंग अचानक फ्री हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की बगवाड़ा रूट पर गई बस का स्टीयरिंग अचानक फ्री हो गया। गनीमत रही कि जब स्टीयरिंग फ्री हुआ तब बस चढ़ाई पर थी और धीमी गति से चल रही थी। चढ़ाई से आगे तीखा मोड़ था।

विज्ञापन


अगर बस मोड़ के पास होती और तब स्टीयरिंग फ्री होता तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। बस में सवार करीब 40 सवारियां बाल-बाल बच गईं। इससे पूर्व लठियाणी के पास भी बस का स्टीयरिंग फ्री होने के कारण एक स्कूटी सवार उसकी चपेट में आ गया था।

हालांकि, विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उस दौरान बस का चालक गति में था। वीरवार शाम को भी हमीरपुर से बगवाड़ा जा रही निगम की बस का लंबलू के पास अचानक स्टीयरिंग फ्री हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस के स्टीयरिंग की मरम्मत करवाई और रूट पर भेजा

प्रतीकात्मक तस्वीर
वीरवार शाम को भी हमीरपुर से बगवाड़ा जा रही निगम की बस का लंबलू के पास अचानक स्टीयरिंग फ्री हो गया। चालक ने सूझबूझ से चढ़ाई पर बस की ब्रेक लगा दी और गाड़ी रुक गई। अगर मोड़ पर बस होती तो हादसा हो सकता था।

इसके बाद निगम प्रबंधन ने मेकेनिक भेजकर बस के स्टीयरिंग की मरम्मत करवाई और बस को रूट पर भेजा। निगम प्रबंधन के पास कई ऐसी बसें चल रही हैं जो आठ लाख किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुकी हैं और पुरानी हो चुकी हैं।

ऐसी बसों में कई बार तकनीकी खराबी आ रही है। इससे कभी भी हादसों का अंदेशा बना रहता है। चालक परिचालक इस संबंध में आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि बस के स्टीयरिंग का क्रास टूटा था।

उन्होंने कहा कि मेकेनिक भेजकर बस की मरम्मत करवा दी गई और उसे रूट पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि बसों की समय-समय पर मरम्मत की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें