फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahaul News: केलांग-उदयपुर रूट पर चलेगी बस, डेढ़ महीने बाद लोगों को मिलेगी सुविधा

Sat, 25 Feb 2023 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

24 फरवरी को निगम की एक टीम ने मनाली-केलांग-उदयपुर सड़क का निरीक्षण किया। उसके बाद ही बस चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल घाटी के लोगों को डेढ़ महीने के बाद एचआरटीसी की बस सेवा मिलने जा रही है। परिवहन निगम का केलांग डिपो 27 फरवरी से केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा आरंभ करने जा रहा है। बस सेवा शुरू होने से घाटी के लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक लाहौल के लोग टैक्सियों में ही सफर करने को मजबूर थे। लोग लाहौल से मनाली, कुल्लू के लिए टैक्सी में आवाजाही कर रहे थे।

विज्ञापन


अब निगम बसों को शुरू करने जा रहा है। इससे घाटीवासियों को टैक्सी के महंगे सफर से राहत मिलेगी। सोमवार से केलांग-उदयपुर मार्ग पर बस संचालन से लोगों में खुशी की लहर है। बर्फबारी में बसों का संचालन ठप पड़ने से लोगों को लोकल रूटों पर भी टैक्सियों का ही सहारा लेना पड़ रहा था।

24 फरवरी को निगम की एक टीम ने मनाली-केलांग-उदयपुर सड़क का निरीक्षण किया। उसके बाद ही बस चलाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि 9 जनवरी को बर्फबारी से घाटी सहित मनाली के लिए बस सेवा बंद हो गई थी।
विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि परिस्थितियां ठीक रहीं तो 27 फरवरी से केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसी दिन केलांग-दारचा मार्ग पर भी निगम की एक टीम निरीक्षण करेगी। इसके बाद इस रूट पर बस चलाने का फैसला लिया जाएगा। अंचित शर्मा ने कहा कि एक मार्च को केलांग-मनाली रूट पर भी बस का ट्रायल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें