बस को हरी झंडी दिखाकर लेह के लिए रवाना करते एसडीएम केलांग सन्नी शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे लंबे रूट पर एचआरटीसी बस चलनी शुरू हो गई है। दिल्ली-मनाली-लेह रूट पर आठ माह बाद बस सेवा शुरू हो रही है। एसडीएम केलांग सन्नी शर्मा ने सुबह पांच बजे केलांग बस अड्डे से बस को हरी झंडी दिखाकर लेह के लिए रवाना किया।
देश के सबसे लंबे 1245 किलोमीटर रूट दिल्ली-लेह मार्ग पर बस शुरू होने की खबर सुनते ही पर्यटकों में खुशी की लहर है। इसमें दिल्ली से लेह तक का किराया 1380 रुपये है।
इससे सेना को भी राहत मिलेगी। बस जिंगजिंग बार, बारालाचा, हिमाचल सीमा सरचू होते से हुए लेह पहुंचेगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा आरंभ कर दी गई है। सुबह एसडीएम केलांग ने बस को हरी झंडी दिखाई।